back to top

राजनांदगांव : रबी 2022-23 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत दावा राशि का भुगतान…


जिले में 72 हजार 480 कृषकों को 51 करोड़ 45 लाख 45 हजार रूपए द्वारा राशि की गणना की गई
– किया जा रहा समस्या का समाधान

राजनांदगांव 16 सितम्बर 2023। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानानुसार कृषकों को फसल उत्पादन में क्षति के अतिरिक्त बुआई नहीं हो पाने, रोपण बाधित होने, मौसम प्रतिकूलताओं के कारण नुकसान, स्थानीय आपदाओं की स्थिति होने पर कृषकों को संबल प्रदान करने के उद्देश्य से फसल बीमा योजना लागू की गयी है।

Advertisements

इस योजना के तहत शासन द्वारा कृषकों की फसल खराब होने पर उन्हें बीमा कवर प्रदान किया जाता है। फसल खराब होने पर बीमा दावा राशि कृषकों को प्रदाय की जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदा से हुए फसल नुकसान पर पीडि़त कृषकों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

जिससे कृषकों को नवीन और आधुनिक कृषि पद्धति अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके और कृषकों की आय को स्थिर एवं उनकी खेती में निरंतरता सुनिश्चित हो सके। इस योजना के तहत शासन द्वारा कृषकों को फसलों के नुकसान पर अलग-अलग धन राशि प्रदान की जाती है।

अंतिम भुगतान हेतु दावा गणना आयुक्त भू-अभिलेख छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिसूचित क्षेत्र एवं अधिसूचित फसलों के लिए निर्धारित न्यूनतम अनिवार्य संख्या में किये गये फसल कटाई प्रयोग से प्राप्त औसत उपज के आकड़ों के आधार पर की जाती है तथा पात्रता अनुसार दावा राशि बीमा कंपनी द्वारा बैंक के माध्यम से कृषकों के खातों में अंतरित की जाती है।


उप संचालक कृषि श्री नागेश्वर लाल पाण्डे ने बताया कि जिले में रबी वर्ष 2022-23 के लिए 72 हजार 480 कृषकों ने बीमा कराया था। जिसमें 43 हजार 22 पात्र कृषकों को 5145.45 लाख रूपए का दावा राशि की गणना की गई है। विकासखंड डोंगरगांव तथा डोंगरगढ़ में क्रमश: 5431.68 हेक्टेयर तथा 24875.49 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों का बीमा हुआ था। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम आसरा अंतर्गत 537.95 हेक्टेयर में चना फसल का बीमा हुआ था।

फसल कटाई प्रयेाग से प्राप्त आंकड़ों की गणना के आधार पर बीमा कंपनी द्वारा ग्राम आसरा में लगभग 19000 रूपए प्रति हेक्टेयर का दावा भुगतान निर्धारित किया गया तथा 131 कृषक दावा भुगतान हेतु पात्र थे। फसल बीमा कंपनी भारतीय कृषि बीमा कंपनी द्वारा फसल क्षति दावा भुगतान अब तक 80 कृषकों (1446 पात्र आवेदन) को 63.57 लाख रूपए का सफल भुगतान हो चुका है, शेष 51 कृषक (130 पात्र आवेदन) को 5.05 लाख रूपए का दावा भुगतान प्रक्रियाधीन है।


इसी प्रकार रबी वर्ष 2022-23 के लिए डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम मनकी अंतर्गत 109.345 हेक्टेयर में चना फसल का बीमा हुआ था। फसल कटाई प्रयोग से प्राप्त आंकड़ों की गणना के आधार पर ग्राम आसरा में लगभग 10169 रूपए प्रति हेक्टेयर का दावा भुगतान निर्धारित हुआ था, जिसमें 77 कृषक ( 618 आवेदन) दावा भुगतान हेतु पात्र है।

अद्यतन 49 कृषकों (553 पात्र आवेदन) को राशि 9.83 लाख रूपए का सफल भुगतान हो चुका है। शेष 28 कृषक (63 पात्र आवेदन) को 1.28 लाख  रूपए का दावा भुगतान प्रक्रियाधीन है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत जिले के ग्रामों में कृषकों को फसल बीमा कराने एवं दावा राशि के भुगतान के संबंध में विभिन्न तकनीकी कारणों से समस्या का सामना करना पड़ रहा है।


डोंगरगांव विकासख्ंाड अंतर्गत ग्राम बुद्धूभरदा में कुल 68 पात्र कृषकों को दावा 1187570 रूपए की गणना की गई है, जिसमें 999232 रूपए का भुगतान किया गया है तथा 188338 रूपए का भुगतान करना प्रक्रियाधीन है। ग्राम कविराज टोलागांव में 30 पात्र कृषकों को दावा 287308 रूपए का निर्धारण की गई है, जिसमें से 267158 रूपए का भुगतान किया गया है तथा 20149 रूपए का भुगतान करना प्रक्रियाधीन है।

एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इण्डिया लिमिटेड से प्राप्त जानकारी अनुसार चने फसल कटाई परिणाम एवं फसल कटाई प्रयोग एप में उपज में विसंगति आने के कारण दावा राशि निर्धारण में विलंब हो रहा है। राज्य स्तर से इसके निराकरण की कार्रवाई की जा रही है। इसी प्रकार कृषकों के बैंक खाते बंद होना,

डीएमआर खाता होना, कृषक के खाते में न्यूनतम बैलेंस राशि न होना, प्रधानमंत्री फसल बीमा पोर्टल में बैंक, सीएससी द्वारा त्रुटिपूर्ण प्रविष्टि, किसान क्रेडिट कार्ड खाता बंद होना, मृत्यु के कारण कृषक बैंक खाता बंद होने संबंधी कारणों से कृषकों की दावा राशि का भुगतान असफल हुआ है। राज्य, जिला एवं विकाखंड स्तर से संबंधित बैंकर्स से समन्वय कर इसके निराकरण एवं कृषकों के खाते में राशि अंतरित करने की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page