back to top

राजनांदगांव : राजनांदगांव रेंज स्तर पर ई-साक्ष्य/आई.ओ.मितान/सीसीटीएनएस का 01 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया…

राजनांदगांव रेंज स्तर पर दिनांक 28.05.25 को ई-साक्ष्य/आई.ओ.मितान/सीसीटीएनएस का 01 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

Advertisements
 राजनांदगांव रेंज स्तर पर दिनांक 28.05.2025 को 01 दिवसीय नवीन कानून के तहत अपराध विवेचना में सहयोग हेतु विडियोग्राफी/ फोटोग्राफी किये जाने हेतु ई-साक्ष्य/ आईओ मितान/ सीसीटीएनएस का प्रशिक्षण पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज, राजनादगांव के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव के सभागृह में संपन्न हुआ। उक्त प्रशिक्षण में रेंज के चारों जिला राजनादगांव, 

कबीरधाम, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़ छुईखदान गंडई के लगभग 50 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया है। उक्त प्रशिक्षण के दौरान  पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आँप्स) श्री मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता वाधवानी उपस्थित थे इस प्रशिक्षण में जिला प्रभारी सीसीटीएनएस द्वारा पावरपांइन्ट प्रजेंटेशन एवं लाईव डेमो देकर रेंज के सभी जिलों से आये विवेचना अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। 

नवीन कानून के तहत् अपराध विवेचना के दौरान प्रशिक्षण में ई-साक्ष्य /आईओ मितान/सीसीटीएनएस विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया साथ ही एनडीपीएस के प्रकरण में आरोपियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने हेतु विवेचना संबंधी निर्देश दिया गया। यह प्रशिक्षण नियमित रूप से आगामी सत्रों में भी आयोजित की जावेगी।
Advertisements

You cannot copy content of this page