back to top

राजनांदगांव : कवर्धा में हुए पुलिस की बर्बरता के विरोध में भाजपा द्वारा महावीर चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन…


राजनांदगांव जिला भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कवर्धा में हुई घटना के विरोध में फ्लाईओवर के नीचे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सभा को संबोधित कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया।

राजनांदगांव जिला भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शहर के बीच फ्लाईओवर के नीचे कवर्धा की घटना में पुलिस की बर्बरता के विरोध को लेकर दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में जिलेभर के भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया। धरना प्रदर्शन के दौरान राजनांदगांव जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने कहा कि प्रशासन चाहती तो पूरा मामला नियंत्रित कर सकती थी, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसका परिणाम रहा कि कर्फ्यू लगाने और लाठीचार्ज करने की नौबत आ गई। मधुसूदन यादव ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर प्रशासन ने पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की है।


जिला भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान एक वर्ग के साथ पक्षपात का आरोप लगाया गया। भाजपा के इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Advertisements

Advertisements

You cannot copy content of this page