back to top

राजनांदगांवः बढ़ती गर्मी को देखते हुए दिग्विजय महाविद्यालय के छात्रों ने परिसर में पक्षियों के लिए लगाया घोंसला‌…

राजनांदगांव – जिले में बढ़ती गर्मी के दौरान पक्षियों की परेशानी को देखते हुए शहर के दिग्विजय महाविद्यालय में अध्ययनरत प्राणी शास्त्र विभाग के छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए घोंसला बनाकर लगाया है।

Advertisements

राजनांदगांव जिले में गर्मी के आते ही आम लोगों से लेकर पशु-पक्षियों तक पर बढ़ती धूप एवं पेयजल का संकट मंडराने लगा है इंसान तो फिर भी किसी न किसी माध्यम से अपने पेयजल एवं बढ़ती तापमान की समस्या का समाधान निकाल लेता है लेकिन इन दिनों में खासतौर पर भूख और प्यास की वजह से पशु पक्षियों की लगातार मौत हो रही है इसका प्रमुख कारण इनके लिए पानी और आहार की व्यवस्था करना होना है। लिहाजा, ऐसे जीवो की परेशानियों को देखते हुए राजनांदगांव जिले के शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में अध्ययनरत प्राणी शास्त्र विभाग के छात्रों ने एक अनूठी पहल शुरू करते हुए महाविद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए छोटे-छोटे घोंसला बनाते हुए उनके लिए पानी और दाने की व्यवस्था कर रहे हैं।

छात्रों द्वारा ऐसी पहल न केवल पक्षियों के जीवन के लिए बल्कि हमारे इंसान और उसकी संवेदना के लिए भी जरूरी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page