राजनांदगांव : राजनांदगांव एवं डोंगरगांव तहसील के आपदा प्रभावितों के लिए सहायता अनुदान राशि स्वीकृत…


राजनांदगांव 31 जुलाई 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने राहत मद अंतर्गत राजनांदगांव एवं डोंगरगांव तहसील के आपदा प्रभावितों के लिए सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इसके अंतर्गत राजनांदगांव तहसील में अतिवृष्टि व आंधी-तुफान से 7 कच्चे मकान आंशिक क्षति होने पर 28 हजार रूपए,

Advertisements

आग से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए एवं डोंगरगांव तहसील में असामयिक वर्षा से 1 कच्चा मकान आंशिक क्षति होने पर 4 हजार रूपए, आग से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, आग से 2 कच्चा मकान की आंशिक क्षति होने पर 13 हजार 300 रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत  की गई है।