back to top

राजनांदगांव : राजनांदगांव दिग्विजय महाविद्यालय मे एक दिवसीय मार्गदर्शक शिविर का आयोजन…

राजनांदगांव / केन्द्र सरकार की आग्निवीर योजना के तहत थल सेना पदो पर भर्ती के लिए इच्छुक युवाओ के लिए दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव मे एक दिवसीय मार्गदर्शक शिविर का आयोजन किया गया। इस मार्गदर्शक शिविर मे थल सेना के नायब सूबेदार ने मोटिवेशनल स्पीच दी है और अग्निवीर योजना के तहत थल सेना मे जा कर देश सेवा करने को सशक्त माध्यम बताया है ।

Advertisements

इस मार्गदर्शक शिविर मे एन सी सी के अलावा महाविद्यालयलीन छात्र छात्राओ ने बडी संख्या मे शामिल हुए ।इस मौके थल सेना के नायब सुबेदार राधेश्याम शर्मा ने छात्र – छात्राओ को थल सेना मे जाने के लिए योग्यता , फिटनेस और आवेदन फार्म भरने के तरीके बताये गये वही भूतपूर्व सैनिको के बच्चो को सेना मे जाने के लिए मिलने वाली छूट के सम्बंध जानकारी दी है।


उन्होने समय समय पर वेब के माध्यम से थल सेना भर्ती के लिए विकेन्सी निकलने जानकारी दी है ।इस मौके पर विद्यार्थी ने सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा शांत भी की है ।


अग्निवीर थल सेना भर्ती मार्गदर्शन शिविर मे पहुचे दिग्विजय महाविद्यालय के प्रोफेसर एवं पेल्समेंट प्रभारी संजय थिसके ने बताया कि दिग्विजय महाविद्यालय मे केन्द्र सरकार की अग्निवीर योजना अन्तर्गत बच्चो के लिए मार्गदर्शक शिविर का आयोजन किया गया जहाँ पर थल सेना के अधिकारीयो ने विद्थीयो को थलसेना मे जाकर देश सेवा करने के गुर बताये है ।

अग्निवीर योजना अन्तर्गत ऐसे अभ्यार्थी जिनकी उम्र 17 से 21 वर्ष है और जिनकी शैक्षणिक योग्यता दसवी कक्षा उत्तीर्ण हो ऐसे युवा जो सेना मे जा कर अपना सपना साकार कर सकते है थल सेना मे भर्ती मार्गदर्शक शिविर मे पहुचे युवाओ ने अग्निवीर योजना का स्वागत किया है और थलसेना भर्ती के लिए अग्निवीर योजना को बेहतर विकल्प बताया है । उन्होने बताया कि इस मार्गदर्शक शिविर मे आवेदन फार्म भरने के तरीके बताये गये है ताकि आवेदन फार्म रिजेक्ट न हो सके ।

सेना मे युवाओ के अग्निवीर बन जाने से प्रथम वर्ष 30 हजार मासिक वेतन मिलता है वही 4थे वर्ष उन्हे 40 हजार से अधिक की तनख्वाह मिलेगी । इस योजना अन्तर्गत इन युवाओ को सेवा निधी के रुप मे 10 लाख से अधिक की राशि दी जाती है

Advertisements

You cannot copy content of this page