
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के दो शीर्षस्थ अधिकारी गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होने जा रहे हैं। जिलाधीश संजय अग्रवाल को सरगुजा में बेहतर प्रशासन के लिए जिला स्तरीय सम्मान प्रदान किया जायेगा। वहीं जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग को नक्सल मोर्चे पर बहादुरी के लिए पुलिस वीरता पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।
राजनांदगांव जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक प्रदान किया जायेगा। गर्ग ने बीजापुर एसपी के तौर पर 10 नक्सलियों को मार गिराया था। गर्ग प्रदेश के अकेले आईपीएस हैं, जिन्हें तीसरी बार राष्ट्रपति पुलिस वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।
इसी तरह जिले में पदस्थ जिलाधीश संजय अग्रवाल को बेहतर अधिकारी के रूप में जिला स्तरीय सम्मान प्रदान किया श्रासेगा। उन्हें यह सम्मान उनके सरगुजा कलेक्टर रहते हुए स्वच्छ प्रशासन हेतु दिया जाना है।









































