back to top

राजनांदगांव : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल को राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ जिला के पुरस्कार की श्रेणी में जिला सूरजपुर के लिए किया गया सम्मानित…

– राज्य स्तरीय समारोह में वर्ष 2023 के विधानसभा निर्वाचन में समग्र रूप से निर्वाचन कार्यों के संपादन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मिला सम्मान

Advertisements
राजनांदगांव 25 जनवरी 2024। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल को आज इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय रायपुर के विवेकानंद सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में वर्ष 2023 के विधानसभा निर्वाचन में समग्र रूप से निर्वाचन कार्यों के संपादन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला की श्रेणी में जिला सूरजपुर को राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ जिला के पुरस्कार के लिए सम्मानित किया गया। 

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल विधानसभा निर्वाचन के दौरान जिला सूरजपुर में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में पदस्थ थे। उनके निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला सूरजपुर को समग्र रूप से निर्वाचन कार्यों के संपादन में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ जिला पुरस्कार मिला है।

जिला राजनांदगांव के लिए खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के सहायक निटर्निंग अधिकारी श्री विजय कोठारी को तथा जिला निर्वाचन कार्यालय राजनांदगांव में पदस्थ सहायक प्रोग्रामर श्री भूपेन्द्र सिंह को राज्य स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। 
Advertisements

You cannot copy content of this page