back to top

राजनांदगांव : राजनीतिक विज्ञापनों सहित पेड न्यूज पर रखी जा रही पैनी नजर…

विधानसभा निर्वाचन 2023
– निर्वाचन प्रेक्षकों ने एमसीएमसी कक्ष का किया निरीक्षण
– प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया का किया जा रहा निरंतर अवलोकन

राजनांदगांव 21 अक्टूबर 2023। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) व विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव के लिए नियुक्त निर्वाचन प्रेक्षक श्री एम मल्लिकार्जुन नायक एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव व विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी के लिए नियुक्त निर्वाचन

Advertisements

प्रेक्षक श्री मुकेश कुमार तथा पुलिस प्रेक्षक श्री नीलाभ किशोर ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) का अवलोकन किया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप नोडल श्री अमित कुमार उपस्थित थे।


निर्वाचन प्रेक्षकों ने मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) के तहत स्थापित इलेक्ट्रानिक मीडिया अवलोकन करने वाली टीम से विभिन्न टीवी चैनलों सहित स्थानीय केबल पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों एवं राजनीतिक विज्ञापनों तथा पेड न्यूज के संबंध जानकारी ली।

इसके अलावा उन्होंने प्रिंट मीडिया के तहत अखबारों में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापन सहित अन्य पेड न्यूज की भी जानकारी ली और अब तक किए गए अनुवीक्षण कार्यों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा, उप संचालक जनसंपर्क एवं एमसीएमसी सदस्य सचिव डॉ. उषा किरण बड़ाईक, ई- जिला प्रबंधक श्री सौरभ मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) की टीम उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page