राजनांदगांव : राजस्व विभाग की समीक्षा में आयुक्त ने माहवार वसूली की ली जानकारी…

शून्य वसूली के दिन का संबंधित का वेतन काटने के दिये निर्देश

राजनांदगांव 21 सितम्बर। निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में वार्डवार वसूली की जानकारी लेकर माह में कम वसूली पर नराजगी व्यक्त करते हुये शून्य वसूली के दिन का संबधित सहायक राजस्व निरीक्षक का वेतन काटने के राजस्व अधिकारी श्री दीपक अग्रवाल को निर्देश दिये।


आयुक्त श्री गुप्ता ने राजस्व वसूली के संबंध में वार्ड वार वसूली एवं डिमाण्ड की जानकारी ली, उन्होने गत माह की बैठक में दिये गये निर्देश में डिमांड दुरूस्त कर डिमांड के विरूद्ध वसूली, कुल बकाया, मकानों की संख्या, नये मकानों की संख्या, खाली भूखण्ड के आधार पर डिमाण्ड तैयार कर उसके विरूद्ध वसूली की दिये गये निर्देश की सहायक राजस्व निरीक्षकों से जानकारी लेकर कम वसूली पर नराजगी जाहिर करते हुये उन्होंने राजस्व अधिकारी श्री दीपक अग्रवाल को शून्य वसूली के दिन का संबंधित का वेतन काटने निर्देशित किये।

उन्होंने कहा कि वसूली मेे लापरवाही न बरते शासन द्वारा निर्धारित माह में वसूली के लक्ष्य के अनुरूप वसूली करे, नये मकान व भूखण्ड के आधार पर डिमाण्ड तैयार करे तथा भवन अनुज्ञा की जानकारी नजूल शाखा से तथा नये नल कनेक्शन की जानकारी जल विभाग से लेकर डिमाण्ड तैयार कर उसके अनुसार वसूली करना सुनिश्चित करे। इसके अलावा घर घर जाकर वसूली करे,

संबंधित से फोन से सम्पर्क कर राजस्व वसूली करना सुनिश्चित करे। उन्होंने सभी राजस्व उप निरीक्षकों से कहा कि अपने अपने प्रभारित वार्ड के सहायक राजस्व निरीक्षकों के वसूली की प्रतिदिन जानकारी लेवे एवं स्वयं वार्डो में जाकर वसूली करने के निर्देश दिये।

आयुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि इसी प्रकार दुकान किराया की भी नियमित रूप से वसूली करे, जिन दुकानों के आबंटन उपरांत अनुबंध नही हुआ है, उसका अनुबंध करायें तथा अनुबंध उपरांत किराया वसूली करना सुनिश्चित करें। बैठक में उपायुक्त श्री मोबिन अली सहित सभी राजस्व उप निरीक्षक एवं सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।