back to top

राजनांदगांव : पेंशनर 15 अक्टूबर तक जीवित प्रमाण पत्र जमाकर पेशन का लाभ ले…

राजनांदगांव 21 सितम्बर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष नवम्बर माह में नगरीय निकायों के सेवानिवृत्त अधिकारियो व कर्मचारियों (पंेशनरों) को पेशन का लाभ लेने जीवित प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होता है।

Advertisements

इस संबंध में उप संचालक (पेंशन) संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग रायपुर से भी जीवित प्रमाण पत्र जमा करने संबंधी पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने सभी पेंशनरों से अपील करते हुये कहा है कि वे अपना जीवित प्रमात्र पत्र दिनांक 15 अक्टूबर 2023 तक नगर निगम के पेंशन शाखा में अनिवार्य रूप से जमा करा देवे।

ताकि निगम द्वारा उसे उप संचालक पेंशन संचालनालय रायपुर में भेजा जा सके, जिससे उन्हें हर माह नियमित रूप से पेंशन का लाभ मिल सके।

Advertisements

You cannot copy content of this page