back to top

राजनांदगांव: राजस्व विभाग की समीक्षा में महापौर ने स्व विवरणी की जॉच कर डिमाण्ड दुरूस्त कर वसूली के दिये निर्देश…

मोबाईल टॉवर, होडिग्स व नये निर्माण से संपत्तिकर वसूले – मधुूसदन यादव

राजनंादगांव 17 जून। इस वित्तीय वर्ष में सत प्रतिशत राजस्व वसूली के लिए सुनियोजित अभियान चलाकर राजस्व वसूली करना है। वसूली के लिए सर्वप्रथम करदाताओ के द्वारा जो विवरणी भरा गया है उसकी जॉच करे और उसके आधार पर सम्पतिकर वसूली करे। आज निगम सभागृह में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में महापौर श्री मधूसूदन यादव ने वार्ड मोहर्रिरो से कहा। उन्होंने आगे कहा कि शहर में कई नये मकान, दुकान, भवन आदि का निर्माण हो रहा है, जिसकी संबंधित वार्ड प्रभारी जॉच करे और संबंधित से विवरणी भरा वसूली करना सुनिश्चित करे।

उन्हांेंने कहा कि शहर में कई मोबाईल टॉवर, स्थापित है, इसी प्रकार होडिग्स भी लगे हुए है उन्हें भी नोटिस जारी कर उनसे सम्पत्तिकर वसूलना सुनिश्चित करे। सभी सहायक राजस्व निरीक्षक अपने अपने प्रभारित वार्ड के सभी मकान, भवन तथा रिक्त भूमि का सर्वे कर उसकी नम्बरिंग कर सूची तैयार करे, जिससे सही कर की वसूली होगी। हमारा सम्पत्तिकर शहर में निर्माण के हिसाब से कम है, जिसे आप सबको दुरूस्त कर उसके अनुसार वसूली करना है, तभी हम शासन लक्ष्य के अनुरूप वसूली कर सकते है।


्र महापौर श्री यादव ने कहा कि भवन नजूल शाखा से भवन अनुज्ञा के लिए आए प्रकरणो की जानकारी लेवे, इससे नये मकान व भवन की जानकारी मिल जाएगी। इसी प्रकार नल कनेक्शन लेने आए आवेदन जल विभाग से लेकर उसके अनुसार जलकर वसूली करे। उन्होंने कहा कि शहर के सभी कालोनियो मे जाकर डिमाण्ड दुरूस्त करे, रिक्त भूमि की जॉच कर जानकारी लेकर डिमाण्ड मे जोडे, इसके अलावा शासकीय आवासो व भवनों आदि से भी समेकितकर व जलकर वसूली करे।

उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी ईमानदारी से काम करे, आप लोगो की वसूली से आप लोगो को ही वेतन मिलता है। आप सब यह ठानकर कार्य करे कि मेरे अलावा मेरे साथी को भी वेतन मिले इसके लिए मुझे अपने वार्ड से सत प्रतिशत राजस्व वसूली करना है। प्रतिदिन घर घर जाकर वसूली करे तथा कार्यालयीन अवधि में दोपहर में राजस्व कार्यालय में बैठे, जिससे आपके वार्ड का करदाता कार्यालय में आकर अपने करो का भुगतान कर सके।


आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने वार्डवार वसूली की जानकारी लेकर कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष की बकाया राशि के अलावा नये वित्तीय वर्ष में नये निर्धारण के हिसाब से कर वासूली करना है। जिन करदाताओ के द्वारा स्व विवरणी भरा गया है उसे डिमाण्ड से मिलाकर अंतर को डिमाण्ड में इंद्राज करे और उसके अनुसार वसूली करे।

उन्हांेने कहा कि शासन निर्देशानुसार वार्डवार डिमाण्ड की एंट्री की जा रही है, जिसे जल्द पूर्ण करे। बडे बकायादार जिन्होंने अपने करो का भुगतान नही किया है उन्हें अभी से नोटिस देवे। सभी लोग अपने अपने वार्ड की बकाया वसूली पहले करे और इस वर्ष की वसूली में भी तेजी लावे। उन्होने कहा कि अब तक 20 से 25 प्रतिशत की वसूली होनी चाहिए तभी हम वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक लक्ष्य के अनुरूप वसूली कर सकते है। कई करदाता के द्वारा राजस्व वसूली करने नही आने की शिकायत प्राप्त होती है।

अतः सभी वार्ड प्रभारी अपने अपने प्रभारित वार्ड मंे सभी करदाता के पास जाकर वसूली करना सुनिश्चित करे।
राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य श्री राजा माखीजा ने कहा कि सभी वसूलीकर्ता वसूली बढ़ावे, क्योंकि आप सब नगर निगम की रीड की हड्डी है। आपके वसूली से ही निगम में वेतन के अलावा अन्य भुगतान किया जाता है। सभी कर्मचारी नये डिमाण्ड के अनुसार राजस्व वसूली करे। किसी भी प्रकार की परेशानी से हम सबको अवगत करावे। बैठक में निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, उपायुक्त श्री मोबिन अली सहित राजस्व निरीक्षक श्री हितेश ठाकुर, सभी राजस्व उप निरीक्षक एवं सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page