back to top

राजनांदगांव : राजेन्द्र मुदिराज की काया पंचतत्व में विलीन…

राजनांदगांव, 16 दिसंबर। शहर के कौरिन भाठा स्थित सना सिटी निवासी राजेन्द्र मुदिराज का बुधवार की देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गुरूवार 16 दिसंबर को मुक्तिधाम में किया गया। 53 वर्षीय स्व. मुदिराज बघेरा हाई स्कूल में लेखापाल थे। वह पत्रकार रविन्द्र मुदिराज के बड़े भाई थे।

Advertisements

वह अपने पीछे पत्नी व बच्चों सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए। उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार 16 दिसम्बर को दोपहर एक बजे निकाली गई और मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में परिजन, गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए।

मुक्तिधाम में आयोजित संक्षिप्त शोक सभा में सभी ने स्व. श्री मुदिराज के सरल, सौम्य व्यवहार की सराहना करते हुए दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page