back to top

राजनांदगांव : राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुये महिला प्रधान आरक्षक 760 अंजू सिंह गोल्ड मेडल जीत कर राजनांदगांव पुलिस को गौरान्वित किया…

राजनांदगांव – राज्यस्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 25.03.2022 से 27.03.2022 तक रायपुर ब्रम्हपुरी के दत्तात्रेय मंदिर में किया गया था, जिसमें राजनांदगांव पुलिस की महिला प्रधान आरक्षक 760 अंजू सिंह रक्षित केन्द्र राजनांदगांव द्वारा 69 किलो ग्राम वेट केटीगिरी के सीनियर वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त कर चौथी बार छत्तीसगढ़ स्ट्रांग वुमेन का खिताब हासिल करने में कामयाब रही।

महिला प्रधान आरक्षक अंजू सिंह को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह द्वारा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।

Advertisements

You cannot copy content of this page