back to top

राजनांदगांव : राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुये महिला प्रधान आरक्षक अंजू सिंह ने गोल्ड मेडल जीत कर राजनांदगांव पुलिस को गौरान्वित किया….


राजनांदगांव – राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 23.09.2022 से 25.09.2022 तक जिला दुर्ग कुम्हारी में आयोजित किया गया था, जिसमें राजनांदगांव पुलिस विभाग की महिला प्रधान आरक्षक 760 अंजू सिंह रक्षित केन्द्र राजनांदगांव द्वारा 69 किलो ग्राम वेट केटीगिरी के सीनियर वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ एवं पांचवी बार छत्तीसगढ़ स्ट्रांग वूमेन का खिताब हासिल करने में कामयाब रही।

Advertisements

प्रतियोगिता में राजनांदगांव जिले से प्रतिष यूनस सीनियर बॉडी वेट 74 कि.ग्रा. गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ इसी क्रम में हर्षित सिंग ढल्ला गोल्ड एवं सिल्वर मेडल, 66 कि.ग्रा., मोहद रेहान जूनियर बॉडी वेट 53 किग्रा गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ, महिला प्रधान आरक्षक अंजू सिंह को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्यमश्री तंवर आईयूसीएडब्ल्यू, उप पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें व आगे पुलिस नेशनल प्रतियोगिता हेतु बधाई दी।

Advertisements

You cannot copy content of this page