राजनांदगांव – राम ग्रुप के साथ शिवनाथ नदी की सफाई में जुटे छोटे बच्चे ,हरदी राम ग्रुप शिवनाथ वार्ड 51 हरदी के युवाओं एवं बच्चों ने रविवार को स्वच्छता अभियान में शिवनाथ नदी में फैले हुए कचरा को साफ सफाई किया। इसमें छोटे बच्चों को भी सफाई के प्रति प्रेरित किया गया। ताकि लोग सफाई एवं स्वच्छता के प्रति सजग रहे।
Advertisements

युवाओं का उद्देश्य है नदी स्वच्छ रहेगा तो हम स्वच्छ रहेंगे। साथ ही ग्रुप के सदस्यों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने कहा। इस कार्य में बैन साहू, रामेश्वर साहू, छबिल सोनकर, रूपलाल साहू, वासुदेव यादव, झुमुक साहू, रूपेश, भोजराम, टूमन, नोहर, श्यामचरण, कविता, लता, एवं पार्षद केवल राम साहू ने भी इस कार्य में सहयोग प्रदान किया।










































