
राजनांदगांव 07 अगस्त 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद के तहत राजनांदगांव, छुरिया एवं डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत 7 जनहानि होने पर 28 लाख रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।
इसके अंतर्गत राजनांदगांव तहसील में तालाब, गड्ढे एवं नाला के पानी में डूबने व बिच्छू के काटने से 4 जनहानि होने पर 4-4 लाख रूपए तथा छुरिया तहसील में बैराज के पानी में डूबने एवं आकाशीय बिजली गिरने से 2 जनहानि होने पर 4-4 लाख रूपए और डोंगरगढ़ तहसील में कुंआ के पानी में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।









































