
राजनांदगांव – शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव में अध्ययनरत उत्कृष्ट राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक विनोद टेम्बुकर को उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में युवा गौरव पुरुस्कार से सम्मानित होने पर संस्था के प्राचार्य डॉ. के एल. टांडेकर ने भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए और हमारे महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है कहते हुए बधाईयाँ एवं शुभकामनाएं दी।राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजय सप्तर्षि एवं प्रो. नूतन देवांगन सर ने भी विनोद के उज्ज्वल भविष्य की कामनाए करते हुए बधाई दी।
राष्ट्रीय सेवा योजना शा.दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव से विनोद कुमार टेम्बुकर को युवा गौरव पुरस्कार से छत्तीसगढ़ी ड्रेस एवं पेशेवर ड्रेस अलग अलग बार दो बार एक साथ उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में समानित किया गया। जो राजनांदगांव जिले के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है, विनोद टेम्बुकर को यह पुरस्कार उनके द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्य महिला शसक्तीकरण ,
कोरोना जागरुकता, गांव में बच्चों को पढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण केन्द्र सरकार द्वारा चलाए गए टीकाकरण अभियान, रक्तदान अभियान, रक्तदान जागरुकता अभियान शिक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्वास्थ्य , समुदाय, महिला उत्थान दिव्यांगो के लिए कार्य, स्वच्छता जागरूकता रैली, वृक्षारोपण, एडवेंचर के क्षेत्र में समूह व व्यक्तित्व में कार्य कर समाज को एक नई दिशा देने में मदद की जिनके कारण दिया जाएगा।
विनोद टेम्बुकर और भी अन्य राज्यो में राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित हुए है।छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव जिले में समाज सेवा में भी अलग नाम से जाने जाते है। साथ ही वे स्काउट गाइड में भी अपनी अहम भूमिका निभाते है वे राज्यपाल सर्टिफिकेट अवार्डी भी है। साथ ही टेम्बुकर द्वारा हमारे छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बताते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम दिया गया जिसमे वे छत्तीसगढ़ी पहनवाये में थे। इन सब उपलब्धियों एवं आगे और भी समाज में मेहनत करने के लिए स्वयंसेवक को सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।









































