back to top

राजनांदगांव : रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी राजनांदगाँव हॉकी लीग मे 5 साल से 21 साल तक के बच्चे ले रहे है भाग…

शिवनगर बुल्स, शंकरपुर फाइटर्स एवं शांतिनगर शूरमा ने जीता मैच।

Advertisements

रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी राजनांदगाँव हॉकी लीग मे 5 साल से 21 साल तक के बच्चे ले रहे है भाग।

राजनांदगांव। रुद्रारक्षम वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित की जा रही राजनांदगाँव हॉकी लीग प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन मैच खेले गए।पहला मैच शिवनगर बुल्स विरुद्ध गौरी नगर राइजिंग स्टार के मध्य खेला गया जिसमें शिवनगर बुल्स ने मैच मे 4-0 से जीत हासिल की। शिवनगर बुल्स की ओर से अमल चौबे एवं उदित मनी साहू ने 2-2 गोल किए।

दिन का दूसरा मैच शंकरपुर फाइटर्स विरुद्ध गवर्नमेंट प्रेस टाइटन्स के मध्य खेला गया जिसमें शंकरपुर फाइटर्स ने जीत हासिल की। शंकरपुर फाइटर्स कि ओर से तुषार ने दो गोल तथा पियूष एवं हर्ष ने एक-एक गोल अपने टीम के लीये किए वही गवर्नमेंट प्रेस टाइटन्स की ओर से नमन देवांगन, निखिल यादव एवं अभिषेक मंडावी ने एक – एक गोल किए।

आज का तीसरा मैच शांति नगर शूरमा विरुद्ध चीखली ड्रैगन्स के मध्य खेला गया जिसमे दोनों टीम दो – दो गोल की बराबरी के बाद निर्णय शूट आउट के माध्यम से आया जिसमें शांति नगर शूरमा ने जीत हासिल की। शांति नगर शूरमा की ओर से विवेक यादव ने दो गोल, देवेंद्र मानिकपुरी एवं योगेंद्र यादव ने एक एक गोल किए तथा चीखली की इर से अजय यादव ने 2 गोल किए।

रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी राजनांदगाँव हॉकी लीग के तहत खेले गए दूसरे दिन के मैच के दौरान अतिथि के रूप मे अमर लालवानी महासचिव पूज्या सिंधी समाज राजनांदगाँव, अर्जुन गंगवानी मिडिया प्रभारी पूज्या सिंधी समाज, डायरेक्टर संजीवनी हॉस्पिटल डॉ राघव वर्मा, पार्षद शिव वर्मा एवं कन्हैया सुनील साहू, कैलाश धाम मंदिर समिति के सदस्य संध्या जोशी, अनीता पाल, हेमलता प्रजापति, दीपमाला नायडू एवं नीलम मेश्राम, वरिष्ठ पत्रकार द्वारका यादव, ब्राम्हनंद चौबे, मंगल सिंग राजपूत, मोनिका राजपूत, विष्णुनन्द चौबे, ललित नायडू, आशुतोष लारिया, एवं सुरेश डेकाटे ने खिलड़ियों से परिचय प्राप्त की

Advertisements

You cannot copy content of this page