back to top

राजनांदगांव: रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैम्प 9 जून को…

राजनांदगांव 05 जून 2025। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में 9 जून 2025 को सुबह 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट कैम्प में टेक्नोटास्क बिजनेस सॉलुशन प्राईवेट लिमिटेड टेड़ेसरा राजनांदगांव द्वारा कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट के 70 पद, प्रथम एजुकेशन फाउण्डेशन अंजोरा जिला दुर्ग द्वारा मल्टीफंकस्नल ऑफिस एसोसिएट के 30 पद, हाउस कीपिंग के 30 पद एवं फुड एण्ड बेवरेजेस के 30 पद, 

क्वेस कॉपोरेट लिमिटेड जय स्तंभ चौक रायपुर द्वारा असेम्बली ऑपरेटर के 200 पद, असेम्बली ऑपरेटर के 50 पद, प्रोडक्शन ट्रेनी के 270 पद एवं प्रोडक्शन ट्रेनी के 50 पद, वृंदा इंजीनियरिंग प्राईवेट लिमिटेड टेड़ेसरा राजनांदगांव द्वारा फिटर के 50 पद, वेल्डर के 40 पद, गैस कटर के 35 पद, ग्राइंडर के 30 पद, हेल्पर के 50 पद, एसएपी ऑपरेटर के 3 पद, एनडीटी लेवल के 2 पद, असिस्टेंट इंजीनियर के 4 पद, सेफ्टी ऑफिसर के 2 पद एवं क्यूए व क्यूसी इंजीनियर के 4 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

प्लेसमेंट में शामिल होने के लिए इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अपने शैक्षणिक योग्यता के सम्पूर्ण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो व रोजगार पंजीयन कार्ड के साथ उपस्थित हो सकते हैं। 
Advertisements

You cannot copy content of this page