
राजनांदगांव 11 मार्च 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में 17 मार्च 2026 को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट कैम्प में परिश्रम ह्युमन रिसोर्स गुरूग्राम दिल्ली द्वारा मिटर इंस्टोलेशन के 400 पद एवं एलर्ट एसजीएस प्राईवेट लिमिटेड लालपुर रायपुर द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड के 150 पद, लेडी गार्ड के 10 पद, मार्केटिंग के 8 पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 4 पद, कारपेंटर के 4 पद, सुपरवाईजर के 5 पद तथा एलआईसी ऑफ इंडिया मातृछाया परिसर अनुपम नगर राजनांदगांव द्वारा बीमा शक्ति के 100 पद पर भर्ती की जाएगी।
भर्ती के लिए इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर शैक्षणिक योग्यता के सम्पूर्ण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो के साथ प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित हो सकते है। ई-रोजगार के पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीयन पूर्व से पंजीकृत आवेदकों द्वारा नये पोर्टल पर अपडेट एवं प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाईन आवेदन करना अनिवार्य है। साथ ही स्वरोजगार के लिए ऋण लेने के इच्छुक आवेदक प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते है।










































