back to top

राजनांदगांव : लखोली वार्ड नं. 36 से गोपी रजक की तगड़ी दावेदारी…

➡️ कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में वार्ड वासियों की पहली पसंद

Advertisements

राजनांदगांव। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 36 जो सेठी नगर वार्ड के नाम से जाना जाता है। वहां इस बार कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में गोपी रजक की प्रबल दावेदारी है। श्री रजक ने अपने वार्ड विकास को पहली प्राथमिकता दी है। जिसकी जानकारी मतदाताओं को देते हुए आकर्षित कर रहे हैं। उनकी यह तैयारी वार्डवासियों को भा रही है।


उल्लेखनीय है कि वार्ड क्रमांक 36 अनारक्षित वार्ड है। जिसमें श्री रजक की तैयारी बहुत पहले से चल रही है। वार्ड की जनता की समस्याओं को हल करने एवं वार्ड के विकास के लिए वह शुरू से गंभीर है और वार्ड वासियों के साथ मिलजुलकर प्रयास करते रहे हैं।कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचने में उनकी बड़ी भागीदारी रही है।

पिछली भूपेश सरकार के समय पार्टी के योजनाओं को वार्ड और वार्डवासियों को लाभ दिलाने में अच्छा योगदान रहा है। वैसे भी छोटी-मोटी समस्या लेकर वार्डवासी इनके पास आते रहे हैं। वार्ड की बिजली पानी सफाई जैसी समस्याओं के निदान की दिशा में इन्होंने प्रशंसनीय कार्य किया है। शासन की पेंशन योजनाओं का लाभ दिलाने में भी वह गरीबों जरूरतमंदों की मदद करते रहे हैं। विशेष कर राशन कार्ड के मामले में वार्डवासियों की अच्छी मदद की है।

वैसे वार्ड की जनता इस बार गोपी रजक को कांग्रेस से टिकट मिलने की उम्मीद रखे हुए हैं। बात करें उनके राजनैतिक पद व समाजिक पद कि तो वे 1997 में सेवादल कार्यकर्ता युवा प्रकोष्ठ। 2019 में शहर जिला कांग्रेस कमेटी संयुक्त महामंत्री। 2014 में ब्लांक कांग्रेस कमेटी संयुक्त महामंत्री। 2014 से 2024 तक बुथ कं 61 के अध्यक्ष। छग प्रदेश धोबी समाज महामंत्री। जिला झेरिया धोबी समाज राजनांदगांव संगठन मंत्री। परिक्षेत्र झेरिया धोबी समाज राजनांदगांव सचिव आदि हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page