back to top

राजनांदगांव : लॉक डाउन का उल्लंघन व मास्क नहीं लगाने पर गठित टीम द्वारा कार्यवाही जारी…

राजनांदगांव 21 मई। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने लगे लॉकडाउन का उल्लंघन करने, मास्क नहीं लगाने, सोसल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले व्यक्तियों एवं दुकानदारोें को समझाईस व कार्यवाही करने जिलाधीश के निर्देश पर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी द्वारा वार्डवार गठित टीम के कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन घूमकर समझाईस देने के साथ साथ कार्यवाही भी की जा रही है।

Advertisements

इसी कडी में आज मानव मंदिर चौक, गुड़ाखू लाईन, कामठी लाईन, रामाधीन मार्ग में घुमकर मास्क नहीं लगाने वाले दुकानदारों व व्यक्तियों पर कार्यवाही की। जिसके तहत मानव मंदिर में होटल में मास्क नहीं पहने पर 500 रूपये, पुराना जिला चिकित्सालय रोड के कपडा व्यपारी से 500 रूपये अर्थदण्ड वसूला गया।

वार्ड नं. 09 शंकरपुर स्कूल के पास रेती-गिट्टी सडक में रखने पर श्री साई बिल्डिंग मटेरियल सप्लाईयर से 500 रूपये वसूला गया।

इसके अलावा कामठी लाईन क्षेत्र के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में, अरिहंत कम्प्यूटर व आशीष गारर्मेट के कर्मचारियों तथा कामठी लाईन क्षेत्र के दुकानदारों व ठेलेवालों का कोरोना टेस्ट भी किया गया। उक्त कार्यवाही प्रतिदिन जारी रहेगी।

आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने दुकानदारों से अपील करते हुये कहा है कि मासक लगाये, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे, ग्राहको से भी मास्क लगाने, समाजिक दूरी पालन करने समझाईस देवे। बिना मास्क लगाये ग्राहक को समान न देवे।

Advertisements

You cannot copy content of this page