राजनांदगांव लोकसभा चुनाव: दोपहर 1 बजे तक हुए मतदान का प्रतिशत जानिए…

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 सीटो राजनांदगांव महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक तीनो सीटो पर 53.09 प्रतिशत मतदान हुआ है। दूसरे चरण में भाजपा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं सहित 41 प्रत्याशी मैदान में है।
राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में दोपहर 01 बजे तक हुआ मतदान का प्रतिशत –
डोंगरगांव – 46.80%
डोंगरगढ़ – 45.00 %
कवर्धा – 46.32%
खैरागढ़ – 54.83%
खुज्जी – 41.10%
मोहला मानपुर – 63.00%
पंडरिया – 45.78%
राजनांदगांव -43.66%

राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक कुल 47.82 प्रतिशत मतदान हुआ है।