back to top

राजनांदगांव : वर्तमान शाला से कार्यमुक्त होकर प्रधान पाठक बने तुलेश्वर कुमार सेन…

साल्हेवारा/पैलीमेटा_ शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ दिव्यांग सहायक शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन आज कार्यमुक्त होकर शासकीय प्राथमिक शाला पुरैना में प्रधान पाठक का कार्यभार ग्रहण किया।
अपनी नौकरी की शुरुवात सन 2006 में शासकीय नवीन प्राथमिक शाला बसंतपुर से किया था।

Advertisements

अगस्त 2006 से अक्तूबर 2009 तक कार्य किया उसके पश्चात शासकीय प्राथमिक शाला पैलीमेटा में कार्यरत रहा।आज प्रधान पाठक में पदोन्नत होकर शासकीय प्राथमिक शाला पुरैना में कार्यभार ग्रहण किया।शासकीय प्राथमिक शाला पैलीमेटा के वरिष्ठ शिक्षक प्रधान पाठक श्री शिवरेखा साहू ने आज कार्यमुक्त किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया ग्राम पंचायत पैलीमेटा के सरपंच प्रतिनिधि श्री रेखा दुर्गेश पाल भी उपस्थित रहे हैं

दोनों ने कहा आपके द्वारा किए गए लगातार 13 वर्षो के यादगार कार्यकाल को याद किया जाएगा।आपके द्वारा हमारे गांव के सर्वांगीण विकास के लिए सतत कार्य किया गया है जो अविस्मरणीय रहेगा।आप जहां भी रहे स्वस्थ रहे और अपने कार्यों से दीर्घायु हो।तुलेश्वर कुमार सेन ने दोनों का आभार जताया

Advertisements

You cannot copy content of this page