
राजनांदगांव 12 मई 2022। भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार श्रंृखला के तहत वर्ष 2023 के पुरस्कारों के लिए ऑनलाईन नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाईट https://padmaawards.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।
Advertisements

पद्म पुरस्कार श्रृंखला के तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्मश्री पुरस्कार दिए जाते हैं। इन पुरस्कारों के लिए राजनांदगांव जिले के योग्य एवं पात्र व्यक्ति अपना नामांकन प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र में जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 94 में 18 अगस्त 2022 तक जमा कर सकते हैं।
Advertisements










































