back to top

राजनांदगांव : विकलांगता कोई अभिशाप नही है-डॉ. रमन सिंह…

दूरदराज से आए 51 दिव्यांगों को यूनिक कार्ड का वितरण

Advertisements

राजनांदगांव।पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव के विधायक डॉ रमन सिंह तथा सांसद संतोष पांडे ने जिले के दूर दराज से आये 51 दिव्यांगजनो को यूनिक कार्ड का वितरण किया।आयोजन में उपस्थित दिव्यांगजनो को सम्बोधित करते हुए डॉ सिंह ने कहा कि विकलांगता कोई अभिशाप नही है । संघर्ष करने वाले दिव्यांग भाई बहन सामान्य लोगो से काफी आगे निकले हैं।आप आदिकाल से देखे तो अष्टावक्र , महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग जैसो ने अपने संघर्ष व बुद्धिमत्ता से दुनिया को चौका दिया।आप सब इनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें ।डॉ सिंह ने विगत दो दशकों से दिव्यांगजनो की सेवा में जुटे संस्था अध्यक्ष सतीश भट्टड़ की इस शानदार पहल की सराहना की। सांसद संतोष पांडे ने उपस्थित दिव्यांगजनो से सारगर्भित प्रेरक उद्बोधन में कहा कि “कोई भी लक्ष्य मनुष्य के साहस से बड़ा नहीं, हारा वही जो कभी लड़ा नही” उन्होंने कहा कि ऐसे जनहितकारी आयोजन निरन्तर होते रहना चाहिए।

संस्था अध्यक्ष सतीश भट्टड़ ने दिव्यांगजनो के लिए यूनिक कार्ड की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यूनिक आई डी नम्बर से ऑनलाइन टिकिट के साथ ही रिजर्वेशन काउंटर पर भी यूनिक नम्बर बताने से टिकिट मिल जाएगी।इसमे रिजर्वेशन में प्राथमिता के साथ विकलांग के लिए टिकिट का 25 फीसदी, साथ ही कोई अटेंडर हो तो उसे भी 25 फीसदी अर्थात जो सामान्य एक व्यक्ति का टिकट होता है, उसके आधे में इस कोटे से दो लोग सफर कर सकते हैं।कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ,भरत वर्मा, कोमलसिंह राजपूत की उपस्थिति में हाल ही में गुजरात में आयोजित अखिल भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट में तृतीय स्थान पर रही छत्तीसगढ़ की टीम के सदस्य राजनांदगांव निवासी इंद्रकुमार साहू व उनके कोच श्री नेताम का मुख्यमंत्री डॉक्टर रमनसिंह व सांसद संतोष पांडे ने सम्मान किया।

दूर दराज से आये दिव्यांगजनो के भोजन के साथ ही चाय नाश्ते के अलावा परिसर में आवागमन के लिए दो व्हीलचेयर की व्यवस्था संस्था द्वारा की गई थी।उन्होंने बताया कि जिनके यूनिक कार्ड आना बाकी है तथा जो लोग आयोजन में पहुँच नही पाए, वे अपना कार्ड स्टेशन मास्टर राजेश बर्मन से प्राप्त कर सकते हैं। इस आयोजन को सफल बंनाने दक्षिण पूर्व रेलवे से नागपुर से किशोर गवलीकर घनश्याम वाडोलिकर,राष्ट्रीय विकलांग अधिकार एवं कर्तव्य मंच छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष ऋषि मिश्रा , एग्जेट फाउंडेशन से देवश्री जोशी, रूबी कुर्रे, अमर लालवानी श्रीमती श्रीयारानी मिश्रा के साथ ही संस्था के पराग बुद्धन, डी एल देवांगन, नरेंद्र तायवाड़े , शत्रुघ्न सिंह राजपूत , आनंद सारथी, ज्योति यादव की सराहनीय उपस्थित रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page