back to top

राजनांदगांव : एनएसयूआई ने मनाई इंदिरा गांधी जयंती – NSUI…

राजनांदगांव एनएसयूआई ने देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जयंती शहर कांग्रेस कमेटी के भवन मे मनाई गई। 
  एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम इंदिरा जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण किया गया और कहा कि देश के लिए किये गए योगदान को हम कभी भूल नही सकते है।  अटल बिहारी वाजपेयी उन्हें सदन में दुर्गा कहकर संबोधित किया करते थे, क्योंकि उनके कार्य ही इतने अधिक प्रभावशाली थे। आज के युवा पीढ़ी को उनसे सीखने की जरूरत है।।

Advertisements


   प्रदेश महासचिव महेश सेन एवं जिला उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने कहा कि भारतीय महिला सशक्तिकरण और भारत के राजनीतिक साख को दुनिया भर में ऊंचाई तक ले जाने वाली देश और दुनिया की राजनीति में प्रभावशाली महिला नेता रहीं देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है। इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी एक ऐसा नाम है, जिन्हें उनके निर्भीक फैसलों और दृढ़ निश्चय के चलते ‘आयरल लेडी’ कहा जाता है।  प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर आज उन्हें याद करते है।

 
  इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा, प्रदेश महासचिव महेश सेन, जिला उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी, मिथलेश बहकर, राजा यादव, आदित्य वैष्णव, सुनील राय, गरूण विक्रम, आशीष रामटेके, उज्ज्वल निर्मलकर, चमन मानिकपुरी, संजय हरियानो, अभय यदु, धनंजय साहू, शुभम कोसरिया, अजय सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page