back to top

राजनांदगांव: विकासखंड स्तर पर गौसेवा आयोग की बैठक सम्पन्न,गौधामों के सफल आबंटन एवं क्रियान्वयन रहा चर्चा का विषय…



राजनांदगांव। गौसेवा आयोग की जिला एवं विकासखंड समिति की बैठक जनपद पंचायत भवन में आयोजित की गई जहां पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डा ममता मेश्राम एवं जनपद सीईओ मनीष साहू उपस्थित रहे,जिसमें गौधामों के आबंटन एवं सफल क्रियान्वयन पर चर्चा की गई,इस परिक्षेप पर नेशनल हाईवे पर स्थित गौ धामों को शुरू करने, रिक्त गौधाम हेतु ट्रस्ट-गौशालाओं-एनजीओ-महिला समूहों को गौ धाम संचालन हेतु आमंत्रित करने,आए पत्रों पर विचार किया गया।


इस बैठक में गौसेवा आयोग जिला समिति के अध्यक्ष जीवन जन्घेल,जिला सदस्य अंशुल कसार, विकासखंड समिति अध्यक्ष मनीष लहरें, सदस्य टेकराम साहू, किशोर साहू, निलेश महोबिया,मंजू वर्मा, मनोज शुक्ला शामिल हुए और इस योजना को गति एवं सफल क्रियान्वयन हेतु निर्देश जारी किए।