back to top

राजनांदगांव : विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 6 गुना ज्यादा किसानों को रासायनिक खाद का किया गया वितरण…

अब तक 18059.8 मिट्रिक टन का किया गया वितरण
खाद का भण्डारण समितियों में जारी
कलेक्टर लगातार रासायनिक उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण की कर रहे मॉनिटरिंग

राजनांदगांव 23 मई 2022। विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 6 गुना ज्यादा किसानों को रासायनिक खाद का वितरण किया गया है। विगत वर्ष 22263.4 मिट्रिक टन भण्डारण किया गया था, जिसमें से 3190.4 मिट्रिक टन का वितरण किया गया था। वहीं इस वर्ष अब तक 27922.2 मिट्रिक टन रासायनिक खाद का भण्डारण किया जा चुका है, जिसमें से अब तक 18059.8 मिट्रिक टन का वितरण किया जा चुका है।

इस वर्ष अब तक 42.96 प्रतिशत रासायनिक उर्वरक का भण्डारण किया जा चुका है। वहीं 27.78 प्रतिशत किसानों ने रासायनिक खाद का उठाव कर लिया है। इस वर्ष के लिए 65 हजार मिट्रिक टन रासायनिक उर्वरक का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। खाद का भण्डारण समितियों में जारी है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा लगातार रासायनिक उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। बहुत जल्द ही डीएपी का एक रेक प्राप्त होने वाला है। जिसे जिले में खाद भण्डारण किया जाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page