back to top

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जिले के प्रवास पर…

राजनांदगांव 09 जनवरी 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 10 जनवरी 2025 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 10 जनवरी को सुबह 10.30 बजे स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भनपुरी पहुंचकर लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Advertisements

विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 1.10 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे तथा समय आरक्षित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दोपहर 2.10 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.20 बजे पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव पहुंचकर अभिलाषा सम्मान समारोह एवं पुरस्कार

वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 3.30 बजे पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3.50 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भर्रेगांव पहुंचकर भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे ग्राम भर्रेगांव से कार द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 

Advertisements

You cannot copy content of this page