back to top

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ.रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे ने नागरिको को होली की शुभकामनाएं दी…

राजनांदगांव 13 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद श्री संतोष पांडे ने जिले के नागरिको को होली पर्व की अनन्य शुभकामनाएं दी है। होली पर्व पर विधायक एवं सांसद ने कहा कि होली रंग और उल्लास का त्यौहार के साथ ही हमारी समृद्ध संास्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता तथा एकता की भावना को भी सुदृढ़ बनाता है।

Advertisements


विधायक डॉ. रमन सिंह ने कहा कि हमारी भारतीय सनातन संस्कृति का यह महत्वपूर्ण पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। यह पर्व प्रदेश में समृद्धि और उन्नति के रंग लेकर हम सबके जीवन में और अधिक सुख-शांति और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आये तथा सभी का जीवन सफलता के नये-नये रंगों से रंगायमान हो सभी स्वस्थ रहे और सभी प्रफुल्लित होकर भाई चारे से होली का पर्व मनाए।


सांसद श्री पाण्डे ने कहा कि होली का पर्व मतभेद मिटाकर आपस मंे मिल-जुलकर जीवन मंे रंग भरने का त्योहार है। इस होली सभी भाई चारे के साथ होली का पर्व उमंग एवं उल्लास के साथ मनाये। उन्होंने कहा कि होली हर्बल रंग एवं गुलाल से मनाये केमिकल वाले रंग एवं गुलाल का उपयोग न करे।

Advertisements

You cannot copy content of this page