
विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह की गरिमामय उपस्थिति में आज मोतीपुर स्कूल मैदान में समाधान शिविर
महापौर ने जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिको, पार्षदो, पत्रकार बंधुओ एवं वार्डवासियों से उपस्थित होने की अपील
राजनांदगांव 15 मई। सुशासन तिहार 2025 के तहत वार्डो में आयोजित शिविर में प्राप्त आवेदनों का समाधान बताने वार्ड स्तर पर शिविर आयोजित किया जा रहा है। कल दिनांक 16 मई 2025 शुक्रवार को मोतीपुर स्कूल मैदान में वार्ड नं. 1,2,3,4,7 व 8 के लिये आयोजित शिविर में छत्तीसगढ विधानसभा के अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह जी उपस्थित रहेगे।
इस आशय की जानकारी देते हुए महापौर श्री मधुसूदन यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी की पहल पर शासन द्वारा आम जनता को शासन की योजनाओं का लाभ देने उनसे संवाद स्थापित करने तथा उनकी समस्याओ के निराकरण के लिये प्रदेश में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन एक माह से किया जा रहा है।
जिसके तहत प्रथम चरण में नागरिको से समस्या संबंधी आवेदन प्राप्त करने के पश्चात द्वितीय चरण में उसका समाधान कर आवेदको के समस्याओं का समाधान बताने तृतीय चरण में समाधान शिविर आयोजित करने की कडी में निगम सीमाक्षेत्र के वार्डो में 5 मई से 31 मई 2025 तक प्रातः 10 बजे से संध्या 5 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में नगर निगम के अलावा अन्य शासकीय विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रह कर आमजनों को उनकी समस्या का समाधान बता रहे है तथा उन्हें राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ड्राईविंग लायसेंस का वितरण कर अन्य शासकीय योजना का लाभ दिया जा रहा है।
महापौर श्री यादव ने कहा कि कल मोतीपुर स्कूल मैदान में आयोजित शिविर में दोपहर 1 बजे से विधानसभा अध्यक्ष डाॅ रमन सिंह जी के साथ सांसद श्री संतोष पाण्डे जी उपस्थित रहकर हितग्राहियो को शासन की योजना का लाभ देने राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, आदि का वितरण करेंगे। उन्होंने शिविर में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, पार्षदों, पत्रकार बंधुओं, वार्डवासियों तथा अधिकारियोें व कर्मचारियों से उपस्थिति की अपील की है।









































