back to top

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव जिले के प्रवास पर…

राजनांदगांव 10 अगस्त 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 11 अगस्त 2025 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 11 अगस्त को सुबह 11.30 बजे स्पीकर हाउस शंकर नगर रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम टेड़ेसरा पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 2.15 बजे ग्राम टेड़ेसरा से कार द्वारा प्रस्थान कर स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा।

Advertisements

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शाम 4.15 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 4.30 बजे सतनाम भवन जीई रोड राजनांदगांव पहुंचकर मिनीमाता निर्वाण दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष शाम 5.30 बजे सतनाम भवन जीई रोड राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 5.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शाम 6.30 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव से कार द्वारा स्पीकर हाउस रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page