back to top

राजनांदगांव : विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के प्रथम प्रशिक्षण में कर्मचारियों में दिखा उत्साह…

विधानसभा आम निर्वाचन 2023
प्रथम चरण के दो दिवसीय प्रशिक्षण में 2191 पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी -1 ने प्राप्त किया प्रशिक्षण
द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 30, 31 अक्टूबर एवं 01 नवंबर को जिले के सभी विकासखंड मुख्यालय में दिया जायेगा

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2023। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अन्तर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी मतदान दल गठन श्री अमित कुमार के निर्देशन में मतदान दल गठन कर जिले के 4 विधानसभा क्षेत्र में 16 अक्टूबर एवं 17 अक्टूबर 2023 को विकासखण्ड मुख्यालयों के स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सर्वेश्वरदास राजनांदगांव,

Advertisements

स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला डोंगरगढ़, स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला डोंगरगांव, स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला छुरिया में प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

जिसमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक-1, संगवारी बूथ, युवा बूथ तथा दिव्यांग बूथ के लिए गठित मतदान कर्मियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। दो दिवसीय आयोजित प्रशिक्षण में कुल 2191 मतदान कर्मचारियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण में मतदान कर्मियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रशिक्षण के संबंध में उत्साह व संतोष व्यक्त किया गया। मतदान कर्मियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 30, 31 अक्टूबर एवं 1 नवम्बर को आयोजित किया जाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page