back to top

राजनांदगांव : विधानसभा सत्र के दौरान अवकाश पर प्रतिबंध…


बिना पूर्व अनुमति के अवकाश पर नहीं जाने और न ही मुख्यालय से बाहर रहने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 23 जून 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने 18 से 21 जुलाई 2023 तक आयोजित छत्तीसगढ़ के पंचम विधानसभा के सत्रहवां सत्र के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों को बिना पूर्व अनुमति के अवकाश पर नहीं जाने और न ही मुख्यालय से बाहर रहने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने विधानसभा प्रश्नों, ध्यानाकर्षण सूचनाओं, स्थगन प्रस्तावों की जानकारी समय-सीमा में भेजने कहा है। साथ ही सभी जिला स्तरीय अधिकारी कार्यालय में एक नोडल अधिकारी नियुक्त कर उनके नाम, पदनाम, दूरभाष नम्बर एवं मोबाईल नंबर की जानकारी कार्यालय कलेक्टर राजनांदगांव को तत्काल भेजने कहा है। कार्यालयीन दिवसों में अतिरिक्त अवकाश के दिनों में पर्याप्त लिपिक एवं भृत्य की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page