back to top

राजनांदगांव : विधायक ने किया सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन…

10.71 लाख की लागत से होगा सड़क निर्माण
छुरिया।नगर पंचायत छुरिया में मुख्य मार्ग से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल तक सुगम सड़क योजना के अंतर्गत 10.71 लाख रुपये की लागत नवीन रोड का निर्माण कात्य शुरू किया जाना है जिसका भूमिपूजन खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदु साहू के करकमलों से सम्पन्न हुआ । विधायक ने नारियल फोड़कर व् कुदाल चलाकर उक्त कार्यक्रम को संपन्न किया ।

Advertisements

भूमिपूजन के अवसर पर छन्नी साहू ने कहा कि अच्छी सड़कों के बनने के बाद छात्रों को स्कूल आवागन में बहुत आसानी होगी और बारिश के मौके में भी वो आसानी से स्कूल पढ़ने जा आ सकेंगे। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रितेश जैन,नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा ,प्रवक्ता राहुल तिवारी, प्रिंसिपल धनेश कुमार सिन्हा,पार्षद राधे ठाकुर,एच के खिलाड़ी,विधायक प्रतिनिधि सोनू खान,ममनोज यादव,संजीव गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page