back to top

राजनांदगांव: विधायक हर्षिता स्वामी बघेल के प्रयासों से डोंगरगढ़ विधानसभा को ₹5.80 करोड़ की सिचाई परियोजना की मिली बड़ी सौगात…

टेकापार, लमती फीडर और सल्हेवारा(पांड़ादाह) जलाशय के विकास कार्यों को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

Advertisements

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और किसानों के हित में विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल जी के निरंतर प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। उनके प्रयासों से टेकापार जलाशय के जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग के लिए ₹1 करोड़, लमती फीटर जलाशय एवं नहर निर्माण के लिए ₹80 लाख तथा सल्हेवारा(पांड़ादाह) जलाशय के जीर्णोद्धार, नहरों के रिमॉडलिंग एवं लाइनिंग कार्य के लिए ₹4 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।


इन तीनों महत्वपूर्ण कार्यों के लिए कुल ₹5.80 करोड़ की स्वीकृति से क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। जलाशयों एवं नहरों के उन्नयन से किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने के साथ कृषि उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा।


विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल जी लगातार क्षेत्र की सिंचाई संबंधी समस्याओं को शासन के समक्ष उठाकर उनके निराकरण के लिए प्रयासरत रही हैं। किसानों के हित में उनकी सक्रिय पहल का परिणाम है कि लंबे समय से आवश्यक इन महत्वपूर्ण कार्यों को स्वीकृति मिली है।

इस सौगात से क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों ने विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किसानों की समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisements

You cannot copy content of this page