back to top

राजनांदगांव : विधिक जागरूकता के लिए नारी चौपाल का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव 27 दिसम्बर 2023। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत महिलाओं में विधिक जागरूकता के लिए परियोजना आईसीडीएस राजनांदगांव (शहर) में नारी चौपाल का आयोजन किया गया।

इस दौरान महिलाआं को घरेलू हिंसा, सखी वन स्टॉप सेंटर, आपातकालीन नंबर 181 सहित अन्य विषयों की जानकारी दी गई। साथ ही इस संबंध में शार्ट मूवी का भी प्रदर्शन किया गया। इस दौरा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ और पुरस्कार वितरण किया गया।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती गुरप्रीत कौर, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री एनएस रावटे, परियोजना अधिकारी सुश्री रीना ठाकुर, नवा बिहान से सुश्री विद्या मिश्रा, सखी वन स्टॉप सेंटर से गायत्री साहू, पर्यवेक्षक श्रीमती सुनीता सोनपिपरे, सुश्री आस्था शर्मा, पर्यवेक्षक सुश्री ज्योति सिंह राठौर सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पर्यवेक्षक श्रीमती आशा मेश्राम द्वारा किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page