राजनांदगांव: विधि डायग्नोस्टिक एवं रिसर्च सेंटर को NABL (नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज) से मान्यता….

राजनांदगांव – विधि डायग्नोस्टिक एवं रिसर्च सेंटर को भारत सरकार के द्वारा अधिकृत सबसे बड़ी संस्था NABL (नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज) से परिक्षण क्षमता की मान्यता प्राप्त हुई है|

Advertisements

उल्लेखनीय है कि विधी डायग्नोस्टिक एंड रिसर्च सेंटर छत्तीसगढ़ के सर्वश्रेष्ठ पैथोलॉजी लैब्स में से एक है। छत्तीसगढ़ के चिकित्सा जगत में नया आयाम स्थापित करते NABL (नेशनलएक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज), ICMR (भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद) और ISO अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन से मान्यता प्राप्त करने वाला छत्तीसगढ़ का दूसरा डायग्नोस्टिक सेंटर बन गया है |

मान्यता प्रदान करने वाले संगठनों अधिकारीयों ने जाँच में पाया कि यहाँ पर RT-PCR की उच्चस्तरीय मानक रिपोर्ट प्रदान की जा रही है, यहाँ पर जाँच के दौरान योग्यता, प्रशिक्षण अनुभव उच्चस्तरीय उपकरणों की उपलब्ध्ता, संसाधनों का उचित प्रतिचयन, मानकों के आधार पर उपयुक्त पद्धत्तिया एवं राष्ट्रीय मानकों के आधार पर मापन की अनुमार्गनियता जैसे सभी निर्धारित मापदंडो पर खरा पाया गया |

उन्नत तकनिकी और उच्च गुणवत्ता से परिपुर्ण राजनांदगांव में विधी डायग्नोस्टिक एंड रिसर्च सेंटर संस्था के संचालक डॉ. अमित कुमार मोदी (MBBS, DMRD) और डॉ.विधि तिवारी मोदी (MD. Pathology) की पूर्णकालिक उपस्थिति के साथ उनके मार्गदर्शन में अनुभवी स्टाफ इस जांच केंद्र की परीक्षण जांच सुविधाओं में दक्षता प्रदान करने के लिए सक्षम है।

किसी भी रिसर्च सेंटर में एक अनुभवी रेडियोलॉजिस्ट और एम.डी. पैथोलॉजीस्ट दोनों सुपर स्पेशलाइज्ड डॉक्टर्स की पूर्णकालिक उपस्थिति यह सुनिश्चित करती है कि सभी प्रकार के रोग सम्बंधित जांचे चिकित्सक और जांच दोनों के पूर्ण सामंजस्य में आयोजित किया जाता है।

NABL मान्यता प्राप्त करने के पश्चात विधि डायग्नोस्टिक एवं रिसर्च सेंटर चिकित्सा जगत में देश की उन चुनिंदा प्रयोगशालाओं में शामिल हो गया है जो कि ICMR (भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद) के अंतर्गत RT-PCR जांचों के लिए विशवस्नीय रूप से सूचीबद्ध हैं |

विधि डायग्नोस्टिक एवं रिसर्च सेंटरकी संचालक डॉ. विधि तिवारी मोदी के अनुसार RT-PCR जांचो के अंतर्गत न सिर्फ COVID-19 बल्कि निम्नांकित बिमारियों का भी परिक्षण किया जा सकता है, जो कि विधि डायग्नोस्टिक में उपलब्ध हैं |

1) COVID-19
2)टी.बी.- ट्रू नॉट MTB
3) Hepetites B, C,E
4) गर्भाशय ग्रीवा कैंसर को शुरुआती 5) स्टेज में रोकने हेतु HPV
6) HIV
7) डेंगू
8) स्वाइन फ्लू
9)मलेरिया रेबीज़
10)HLA- B27
11)टाइफाइड