back to top

रायपुर : पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति का फर्जी ईमेल आईडी बनाकर असामाजिक तत्वों द्वारा दुरुपयोग…

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रो केशरी लाल वर्मा जी के नाम का उनके पदनाम से असामाजिक तत्वों द्वारा फर्जी ईमेल एकाउंट vicechancelloroffice2@gmail.com बना कर कुलपति महोदय के एवम् कुलपति कार्यालय के नाम का दुरुपयोग किया जा रहा है।

Advertisements

कुलपति कार्यालय के संज्ञान में यह तथ्य आते ही कुलपति कार्यालय द्वारा सभी से अपील किया गया कि फर्जी ईमेल एकाउंट से प्राप्त संदेश पर प्रतिक्रिया देने से बचे। यह जानकारी पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी डॉ सुपर्ण सेन गुप्ता ने दी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page