राजनांदगांव : विधि महाविद्यालय में निमिषा ने प्राचार्य का पद सम्हाला राजनांदगांव शिक्षा मंडल के पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन…




राजनांदगांव , 31 मई । नांदगांव शिक्षा मंडल द्वारा संचालित पंडित किशोरीलाल शुक्ल विधि महाविद्यालय में डॉ . निमिषा मिश्रा ने प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया । निवृतमान प्राचार्य डॉ. अलका चौहान ने स्वास्थ्यगत कारणों से पद पर बने रहने पर असमर्थता जताई थी ।

Advertisements


आज नांदगांव शिक्षा मंडल के अध्यक्ष सुरेश एच लाल , सचिव अनिल वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष श्रीकिशन खंडेलवाल ,कोषाध्यक्ष कमलेश उभरानी ,विधि महाविद्यालय के प्रशासक डॉ. आर एन सिंह की उपस्थिति में नई प्राचार्य डॉ. मिश्रा ने पद की गोपनीयता के साथ ही अपने कर्तव्य पर निष्ठा पूर्वक खरा उतरने की बात कही ।

डॉ. मिश्रा ने इससे पूर्व भी शैक्षणिक संस्थाओं में प्राध्यापक से लेकर प्राचार्य के पदों पर सेवाएं दी हैं । अध्यक्ष सुरेश एच लाल ने बताया कि आगामी सत्र 2025 – 26 से विधि की कक्षाएं प्रातः 8 बजे से 2 बजे तक संचालित होंगी । पहले यह कक्षाएं शाम को लगा करती थीं ।