back to top

राजनांदगांव : अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस के अधिकारी सहित पुलिस बल द्वारा किया जा रहा है रात्रि गस्त…

अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए राजनांदगांव पुलिस के अधिकारी सहित पुलिस बल द्वारा किया जा रहा है रात्रि गस्त।

Advertisements

थाना कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग, डोंगरगढ़, घुमका एवं ओपी चिखली, तुमड़ीबोड पुलिस द्वारा की गई रात्रि गस्त।

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम सहित अपराधियों पर नकेल कसने के लिए की जा रही है गस्त।

नगर पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस पार्टी को ब्रिफ कर स्वंय दलबल के साथ रात्रि गस्त में हुये शामिल।

गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश सहित अपराधिक तत्वों को दी गई अपराधों से दूर रहने की सख्त हिदायत, संदिग्धों के विरूद्ध धारा 151 के तहत की गई कार्यवाही।

गली, मोहल्ला व शहर के आँउटर काँलोनियों के सुनसान एरिया व अड्डेबाजी एरिया के चप्पे-चप्पे में पहुंची पुलिस।

राजनांदगांव। दिनांक 01.06.2025 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगाँव श्री मोहित गर्ग के निर्देशानुसार ए.एस.पी. मुकेश ठाकुर (ऑप्स) एवं ए.एस.पी. राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देश किया गया कि अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर शहर के गली मोहल्लों, चौक चौराहों व कालोनियों में पेट्रोलिंग करने हेतु दिया गया था निर्देश। रात्रि में अपराधिक गतिविधी एवं अपराध के संभावनओं को देखते हुए अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक, द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के शहरी थानों कोतवाली, 

बसंतपुर, लालबाग, ओपी चिखली तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम द्वारा थाना डोंगरगढ़ पुलिस के जवानों को ब्रीफ कर स्वंय दलबल के साथ रात्रि गस्त में हुये शामिल। गस्त के दौरान पुलिस जवानों द्वारा शहर के गली मोहल्लों सभी चौक चौराहों एवं सुनसान ईलाकों में जाकर संदिग्धों की चेकिंग की गई। संदिग्ध पाये गये 04 लोगों के विरूद्ध धारा 151 की कार्यवाही की गई। साथ ही गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश की चेकिंग की गई।

 पुलिस गस्त के दौरान चार पहिया वाहन एवं मोटर सायकल से घूमते आवारागर्दी करते लड़कों को व असामाजिक तत्वों को रोक कर पूछताछ एवं तलाशी ली गई। अनावश्यक घुमने वाले मंचलों को रात्रि में घर पर रहने की समझाईश दी गई। शहरी थाना के अलावा थाना घुमका, सोमनी, तुमडीबोड़ पुलिस द्वारा भी अपने अपने क्षेत्र में रात्री गस्त किया गया। पुलिस के गस्त से आमजनों का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और गुंडा बदमाशों में भय बना रहेगा।
Advertisements

You cannot copy content of this page