
राजनांदगांव / डोंगरगढ़ समीपवर्ती ग्राम कोहका निवासी एक विवाहिता की आज अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत की खबर है। इस मौत की खबर विवाहिता के मायके वालों को जैसे ही लगी, दलबल के साथ डोंगरगांव पहुंच गए और अपनी बेटी की मौत को संदिग्ध बताते हुए हंगामा कर दिया जिसके बाद पुलिस ने विवाहिता के शव को मरचुरी में रखवा दिया है कल पोस्टमार्टम होगा, जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
जानकारी के अनुसार मरारपारा बालोद निवासी गिरधारी सेन की एकमात्र पुत्री रुखमणी सेन का विवाह गत मई 2022 में ग्राम कोहका निवासी ढालसिंह सेन के पुत्र ताकेश्वर के साथ सामाजिक रीति रिवाज के साथ हुआ था परिवारिक सूत्रों के अनुसार विवाह के कुछ महीने तक वैवाहिक जीवन ठीक ठाक चलता रहा। कुछ दिनों बाद विवाहिता के ससुराल वालों ने आरोप लगाते हुए कहा कि विवाहिता की तबीयत खराब रहती है,
उनके मायके पहुंचा दिया इस पर मायके वालों ने उसका इलाज करवाया तो वह गर्भवती निकली, फिर यह कहने पर कि गर्भावस्था में कुछ तकलीफ है आती है, मायके वालों के कहने पर उसे ससुराल वाले फिर से उसे को कोहका लिवा कर ले आये इसके बाद डिलीवरी के लिए विवाहिता को पूर्ण: जून 2023 में ससुराल वालों ने मायके बालोद भेज दिया।
डिलीवरी के कुछ दिन बिताने के बाद विवाहिता के माता-पिता ने उसे उसके ससुराल छोड़ दिया तब तक विवाहिता ठीक थी आज शाम को अचानक उन्हें अपनी बेटी की मौत की खबर मिली जबकि परिवारजनों के अनुसार उन्होंने दोपहर एक से दो बजे के बीच अपनी बेटी से बात भी की थी। तब तक उनकी बेटी पूरी तरह से स्वस्थ लग रही थी अचानक मौत की खबर से उनके घर में कोहराम मच गया और वे सभी अपने सगे संबंधियों के साथ डोंगरगांव आ धमके और अपनी पुत्री के ससुराल वालों पर सीधा आरोप लगाया कि उन्होंने उसकी बेटी को मार डाला।
इस संबंध में पता चला है कि रुखमणी के ससुराल वाले आज शाम को लगभग 5:00 बजे उसे अचेतावस्था में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मायके वालों को खबर की गई मायके वालों ने आकर अस्पताल में ही हंगामा शुरू कर दिया,
जिसके बाद ड्यूटी डॉक्टर ने पुलिस को खबर की रुखमणी के परिवार वालों ने पुलिस के सामने भी वही आरोप दुहराया। इसके बाद पुलिस ने रूखमणी के शव को अपने कब्जे में लेकर मुरचुरी में रखवाया है, जिसका कल पोस्टमार्टम किया जाएगा, उसके बाद ही विवाहिता की मौत के कारणों तक पहुंचा जा सकेगा।
बताया जाता है कि विवाहिता की मात्र 2 वर्ष की एक दूधमुंही बच्ची है। माता की मृत्यु से उसके भविष्य पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया रुखमणी की माता ने रो-रोकर बताया कि उसकी मात्र एक पुत्र और एक पुत्र है।
उसने अपनी एकमात्र बेटी का बहुत ही धूमधाम से बड़े अरमानों के साथ विवाह किया था विवाह में अपनी हैसियत से %यादा सभी जरूरत की चीजें दहेज में दी थी लेकिन ससुराल वालों ने उसकी बेटी को मार डाला। गम और दुख के कारण विवाहिता के पिता जी कुछ बोल ही नहीं पा रहे थे। बहरहाल विवाहिता रुखमणी की मौत ने अनेक सवालों को जन्म दे दिया है, जिसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकता है। रुखमणी के मायके वाले समाज अपने तक यहां डटे हुए थे।









































