राजनांदगांव: विवेकानंद जी की जयंती पर जनप्रतिनिधियों, निगम पदाधिकारियो, समाजसेवियों ने की पुष्पाजंलि अर्पित…

स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा में महापौर ने किया माल्यापर्ण

Advertisements

राजनांदगांव 12 जनवरी। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर स्वामी विवेकानंद चौक (कमला कालेज चौक) में नगर निगम द्वारा स्थापित स्वामी जी की प्रतिमा स्थल में आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा में माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पूर्व महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख, शिवनाथ तटरक्षक क्षेत्रीय विकास समिति के अध्यक्ष श्री डी.सी. जैन, निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा सहित निगम पदाधिकारियो समाजसेवियों ने भी पुष्पांजली अर्पित की।


इस अवसर पर महापौर श्री यादव ने विवेकानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक भारतीय, संन्यासी और दार्शनिक थे, जो वेदांत और योग के अपने उपदेशों के लिए प्रसिद्ध हैं, जिन्होंने पश्चिमी दुनिया में भारतीय दर्शन को पेश किया और 1893 के शिकागो धर्म संसद में अपने ऐतिहासिक भाषण से विश्व स्तर पर पहचान बनाई। वे रामकृष्ण परमहंस के प्रमुख शिष्य थे और उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की, जो समाज सेवा और मानवता के लिए समर्पित है, जिससे वह भारतीय युवाओं के लिए एक महान प्रेरणा स्रोत बन गए। उन्होंने कहा कि वह भारत के पहले हिंदू सन्यासी थे, जिन्होंने हिंदू धर्म और सनातन धर्म का संदेश विश्व भर में फैलाया। उन्होंने विश्व में सनातन मूल्यों, हिन्दू धर्म और भारतीय संस्कृति की सर्वोच्चता स्थापित की। स्वामी विवेकानंद ने युवाओं के लिए कहा था ‘‘उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए‘‘। वे युवाओं में आशा और उम्मीद देखते थे। उनके लिए युवा पीढ़ी परिवर्तन की अग्रदूत है।


कार्यक्रम में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री सुनील साहू, सावन वर्मा, शैकी बग्गा, आलोक श्रोती, श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा, डीलेश्वर प्रसाद साहू, पार्षद सर्वश्री हेमंत शेखर यादव, कमलेश बंधे, श्रीमती अपूर्वा समीर श्रीवास्तव, श्रीमती प्रियंका पंकज कुरंजेकर, चंदशेखर लश्करे, संतोष कुमार साहू, रवि सिन्हा, श्रीमती अमृता सिन्हा, सेवक राम उईके, डुरेन्द्र साहू, पूर्व पार्षद श्री देवेन्द्र मोहन देबू लाला, श्री विजय राय, श्री ऋषि शास्त्री व श्री नमिताब जैन बंटी के अलावा श्री देवकुमार निर्वाणी, श्री राज महराज, श्री अमलेन्दु हाजरा आदि ने भी स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा में पुष्पांजली अर्पित किए।