back to top

राजनांदगांव : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महापौर ने किया वृक्षारोपण…

इंडियन डेंटल एसोसिएशन, राजनांदगांव द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Advertisements

राजनांदगांव , विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आई.डी.ए.) राजनांदगांव शाखा द्वारा नगर के ठाकुर प्यारेलाल स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के महापौर मधुसूदन यादव, वार्ड पार्षद संतोष पिल्ले एवं प्राचार्य ठाकुर प्यारेलाल स्कूल भूषण साव विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व आई.डी.ए. अध्यक्ष डॉ. मनुप्रीत कौर और सचिव डॉ. नुपुर सरकार द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव ने वृक्षारोपण पश्चात् उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र शासन एवं राज्य शासन के आव्हान पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण की मुहिम चलाई जा रही है,

जिसमें हम सबको भी अपना योगदान देना है। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से नवरोपित पौधों एवं वृक्षों की देखभाल एवं सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखने की अपील की। आई.डी.ए. अध्यक्ष ने महापौर मधुसूदन यादव को अवगत कराया कि इस पर्यावरणीय पहल का उद्देश्य स्वच्छ, हरित और स्वस्थ समाज की दिशा में जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम की थीम “डेंटल वे टू एनवायरनमेंट” रही, जिसमें यह संदेश दिया गया कि जैसे हम दांतों और मौखिक स्वच्छता पर ध्यान देते हैं, वैसे ही हमें पर्यावरण की स्वच्छता और संतुलन की ओर भी सजग रहना चाहिए। वृक्ष जहां ऑक्सीजन प्रदान करते हैं,

वहीं वे वायुमंडल से विभिन्न हानिकारक गैस और वाष्प को अवशोषित कर वातावरण को शुद्ध करते हैं। इस आयोजन में मीडिया समन्वय में सहयोग डॉ. जय टांक, आई.डी.ए. राजनांदगांव शाखा का भी योगदान रहा। कार्यक्रम में आई.डी.ए. सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में आई.डी.ए., राजनांदगांव के सदस्य डेंट्स्टि डॉ शारदा साहू, डॉ अनुष्का देवघरे, डॉ अंकुर प्रीथयानी, डॉ रीना पाटिला, डॉ अरिहंत, डॉ आकाश कटियारा, डॉ आकांशा सोनी सहित वार्डवासीगण उपस्थित रहे। समापन पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और यह संदेश दिया कि स्वच्छता, हरियाली और स्वास्थ्य तीनों एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page