back to top

राजनांदगांव: विश्व पर्यावरण दिवस पर स्काउट-गाईड रोवर रेंजरों ने किया पौधरोपण…

राजनांदगांव 06 जून 2025। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्काउट-गाइड रोवर रेंजरों द्वारा पौधरोपण किया गया। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पदेन सहायक जिला आयुक्त स्काउट श्री डीआर देवांगन ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर राजनांदगांव में पौधरोपण किया।

इसी तरह जिले के विभिन्न विद्यालयों के परिसर में दल स्तर पर पौधरोपण किया गया। डॉ आंबेडकर रोवर ओपन क्रू, सरोजिनी रेंजर ओपन टीम द्वारा पौधरोपण कर प्राकृतिक संसाधनों के महत्व एवं संरक्षण की उपयोगिता के संबंध में जानकारी दी गई। स्काउट गाइड रोवर रेंजरों ने प्लास्टिक से होने वाली दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया। अधिक से अधिक पौधरोपण कर वायु, जल, मृदा प्रदूषण के रोकथाम के लिए जनसामान्य को प्रेरित कियाग या।

पौधरोपण में आम, जामुन, नीम के बीज को एकत्र कर रोपित किया गया। इस अवसर पर विकासखण्ड सचिव स्काउट गाइड में डोंगरगढ़ से श्री लेख राम वर्मा, डोंगरगांव से श्री टोमन पटेल, छुरिया से श्री नीलकंठ धुर्वे, राजनांदगांव से श्री प्रवीण साव एवं शाला के स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, रोवर स्काउट लीडर, रेंजर लीडर, शालाओं के स्काउट गाइड रोवर रेंजर उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page