राजनांदगाँव 5 जून – विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वामी विवेकानंद युवा जागृति मंच के सदस्य द्वारा विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। युवा जागृति मंच के जिलाध्यक्ष जीवन साहू ने बताया कि प्रतिवर्ष हमारे संस्था के सदस्य द्वारा पर्यावरण की शुद्धि तथा इसके संरक्षण, संवर्धन और विकास के लिये पीपल, आंवला, तुलसी, वटवृक्ष व नीम के वृक्ष ज्यादा से ज्यादा संख्या में लगाते है।

इनमें खाद, पानी देने तथा वृक्ष के रूप में विकसित होने तक इनकी समुचित देखरेख की जाती है। आज वृक्षारोपण केवल पुण्यदायी कर्म ही नही एक राष्ट्र धर्म के रूप में देखा जाना चाहिए।
वर्तमान समय में एक ओर पूरा विश्व कोविड-१९ महामारी से जूझ रही है वही दूसरी ओर ऑक्सीजन की कमी होती जा रही है, ऐसे समय में अधिकाधिक नीम, पीपल, आंवला, तुलसी, व फलदायी तथा ऑक्सीजन युक्त वृक्षों का रोपण करना अतिआवध्यक है। ताकि आने वाली पीढ़ी को इस तरह ऑक्सीजन की कमी न हो।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में युवा जागृति मंच के जिलाध्यक्ष जीवन साहू, आदित्य पराते, ललित श्रीवास, राजा साहू, प्रणव, लवी आदि उपस्थित थे।










































