back to top

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सोमवार को नगर निगम परिसर में मैगा कैम्प…

नागरिको की समस्या का समाधान करने एवं शासन की योजना का लाभ देने वार्ड नं. 14 से 28 के लिये शिविर का आयोजन

राजनांदगांव 3 सितम्बर। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु कार्यक्रम सरकार आपके द्वार के तहत वार्डो में 1 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में नागरिको की समस्या का समाधान करने के अलावा शासन की विभिन्न योजनाओ का लाभ दिया जाएगा।


कार्यक्रम के संबंध में निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने बताया कि शासन निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नागरिको की समस्या का समाधान करने तथा उन्हें शासन की योजना का लाभ देने सेवा सेतु कार्यक्रम सरकार आपके द्वार के तहत वार्डो में शिविर आयोजित किये जा रहे है। 1 अक्टूबर को चिखली स्कूल में शिविर आयोजित किया गया। शिविर के द्वितीय चरण में 5 अक्टूबर 2026 सोमवार को नगर निगम परिसर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मैगा कैम्प का आयोजन होगा। जिसमें वार्ड नं. 14 से 28 तक के वार्डो के नागरिको की मांग एंव शिकायत संबंधी आवेदन लेकर शासन की योजनाओ का लाभ लेने जानकारी दी जावेगी। आयुक्त ने अपने समस्या का समाधान करने आवेदन करने शिविर में उपस्थित होकर सेवा सेतु अभियान का लाभ उठाने नागरिको से अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page