back to top

राजनांदगांव : वृंदावन आदर्श गौठान अंजोरा में गौठान मेला का आयोजन आज…

राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम अंजोरा के वृंदावन आदर्श गौठान में 2 मार्च 2022 को गौठान मेला का आयोजन किया गया है। गौठान मेला सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा। शासन की मंशा अनुरूप गौठानों के कार्यरत महिला स्वसहायता समूहों द्वारा किए जा रहे आजीविका गतिविधियों को लोगों तक पहुंचाने स्थायी बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेले का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisements

अंजोरा गौठान मेले में महिला स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों का विक्रय व प्रदर्शन किया जायेगा। साथ ही अंजोरा के वृंदावन आदर्श गौठान का भ्रमण किया जा सकेगा। इस अवसर पर राजीव गांधी युवा मितान क्लब अंजोरा द्वारा गौठान परिसर के पास स्थित स्टेडियम में फुटबाल मैच सहित अन्य सांस्कृतिक आयोजन किये जाएंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page